Jk Weather : Jammu में बारिश की सम्भावना, चलेंगी तेज हवाएं

Wednesday, Jul 02, 2025-02:41 PM (IST)

जम्मू  : जम्मू संभाग व अन्य आसपास के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में सोमवार  व मंगलवार बारिश हुई। बारिश से जम्मू के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई जिससे दिन भर मौसम ठंडा रहा। पूरा दिन हल्की हवाएं चलती रहीं।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार जम्मू संभाग में कभी भी बारिश हो सकती है। इन दिनों जम्मू और कश्मीर के मौसम में काफी अंतर देखा गया है। जहां जम्मू में कश्मीर से तापमान अधिक रहता था वहीं कुछ दिनों से कश्मीर संभाग के विभिन्न स्टेशनों के तापमान में बढ़ौतरी और जम्मू के विभिन्न स्टेशनों के तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जम्मू का अधिकतम तापमान - 7 डिग्री की गिरावट के साथ 29 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया।

इसी तरह जम्मू संभाग के कटड़ा का तापमान भी -6.8 डिग्री की गिरावट के साथ 26 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं श्रीनगर के अधिकतम तापमान में पूरे 4.6 डिग्री बढ़ौतरी दर्ज की गई जिसके चलते वहां का तापमान 34.2 डिग्री सैल्सियस रहा। इसी तरह श्रीनगर के काजीगुंड के अधिकतम तापमान में भी 5..1 डिग्री बढ़ौतरी दर्ज की गई जिसके चलते वहां का तापमान 32.6 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। गुलमर्ग के तापमान में भी 4 डिग्री तक बढ़ौतरी दर्ज की गई। पहलगाम का तापमान 5.3 डिग्री की बढौत्तरी के साथ 30 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। कुपवाड़ा का तापमान 4.7 डिग्री सैल्सियस की बढ़ौत्तरी के साथ 34.7 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। कश्मीर संभाग के श्रीनगर, पहलगाम, कुपवाड़ा और काजीगुंड के अधिकतर तापमान के आकंड़ों के अनुसार मंगलवार को जम्मू 29 डिग्री तापमान के साथ इन सभी इलाकों से अधिक ठंडा रहा। 

Jammu में Yellow Alert

वहीं मौसम विभाग ने खराब मौसम के चलते जम्मू में अगले कुछ दिनों तक यैलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जम्मू संभाग में किसी भी समय बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News