Jammu Weather : शहर में पारा 42 डिग्री पहुंचा, इन दिनों और बढ़ सकती है Heat Wave

Monday, May 20, 2024-07:56 PM (IST)

जम्मू : जम्मू संभाग में सोमवार को पारा 42 डिग्री पहुंच गया। ऐसे में तेज धूप और गर्म लू के थपेड़ों से लोग काफी परेशान रहे। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले 4 दिनों तक जम्मू संभाग में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। सोमवार सुबह 10 बजे के बाद निकली सीधी धूप के चलते लोगों के लिए घरों व कार्यालयों से बाहर निकलना मुश्किल हुआ।

गर्म लू के चलते राहगीर व दो पहिया वाहन चालकों को अधिकतर कपड़े से मुंह ढंके देखा गया। साथ ही कई युवतियों व महिलाओं को छाते का सहारा लिए देखा गया। गर्मी के कारण अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजारों में रौनक कम रही। शाम के समय लोग घरों से निकल कर सड़कों और पार्कों में उमड़े। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिस कारण पारे में अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने 22 और 23 मई को जम्मू संभाग में हीट वेव का प्रकोप बढ़ने की संभावना जताई है।

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News