जम्मू में बढ़ रहे क्राइम को लेकर SSP ने की बैठक, जारी किए ये निर्देश

5/9/2024 12:02:51 PM

जम्मू: एस.एस.पी. जम्मू डॉ. विनोद कुमार (आई.पी.एस.) ने बुधवार को जिला पुलिस लाइन में क्राइम व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने हेतु अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में जम्मू जिले के एस.डी.पी.ओ. और थानों के थानेदार मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  लोकसभा चुनाव 2024: इस राज्य में ECI ने कश्मीरी विस्थापितों के लिए स्थापित किए 4 विशेष मतदान केंद्र

जानकारी के अनुसार बैठक में एस.एस.पी. द्वारा जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने व अपराध पर नियंत्रण रखने संबंधी निर्देश दिए गए। एस.एस.पी. ने एन.डी.पी.एस., यू.ए.पी.ए. मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करने व पुलिस कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने पर बल दिया। विनोद कुमार ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि करप्शन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News