Jammu पुलिस की 2 बड़ी सफलताएं, मासूम बेटी का हत्यारा पिता गिरफ्तार तो वहीं... पढ़ें पूरी खबर

Sunday, Mar 08, 2026-04:39 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू-कश्मीर पुलिस को 2 बड़ी सफलताएं हाथ लगी है, जब 10 साल पुराने एक बेहद संवेदनशील हत्याकांड में आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही दूसरे मामले में चोरी की गाड़ियों को जब्त किया गया है. रविवार को जम्मू पुलिस ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने बताया कि आरोपी रमेश कुमार ने 2016 में जम्मू के गांधी नगर थाना क्षेत्र में अपनी मात्र 10 वर्षीय बेटी की क्रूर हत्या की थी।

संदेह था कि बच्ची उसकी जैविक संतान नहीं है। उसने गुस्से में बच्ची को लाठी से सिर पर मारा, जिससे गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया और 10 साल तक पुलिस की गिरफ्त से दूर रहा।

पुलिस ने इस मौके पर कहा कि यह मामला साबित करता है कि "पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते हैं"। अपराधी सोचते हैं कि समय बीतने के साथ वे बच जाएंगे, लेकिन जांच एजेंसियां कभी पीछे नहीं हटतीं। किसी न किसी दिन न्याय की प्रक्रिया पूरी होती है। साथ ही, पुलिस ने चोरी की गई गाड़ियों को भी बरामद करने की जानकारी दी है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

इस तरह की घटनाएं समाज और परिवार के लिए सदमे का कारण बनती हैं, लेकिन पुलिस की लगातार कोशिशों से अपराधी को सजा का सामना करना पड़ता है। प्रेस वार्ता में पुलिस ने यह संदेश दिया कि अपराध करने वाले कितना भी छिप जाएं, अंततः कानून के शिकंजे में आ ही जाते हैं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News