होली पर शराब पीना पड़ा भारी, जम्मू पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी

3/26/2024 12:00:40 PM

जम्मू: जम्मू पुलिस ने होली के त्योहार पर शराब पीने वालों पर कड़ा एक्शन लिया। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया और कुछ को हिरासत में लिया। इतना ही नहीं कइयों के वाहन भी जब्त किए।

यह भी पढ़ें :  चुनावों को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस अलर्ट पर, जारी किया यह Helpline नंबर

जानकारी के अनुसार जम्मू पुलिस ने होली के पावन त्योहार पर एक अभियान चलाया। इस अभियान दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर कड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में उन्होंने विभिन्न इलाकों से 40 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि 27 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने इस कार्रवाई दौरान 5 वाहनों को भी अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे त्योहार की मर्यादा बनाए रखें। 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News