हाय गर्मी! Jammu Kashmir में लोगों को कब मिलेगी राहत, पढ़ें Weather Update

Wednesday, Apr 16, 2025-12:24 PM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में दिनों-दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। इसके चलते अप्रैल महीने में ही लोगों को जून महीने की गर्मी का एहसास होने लगा है। मंगलवार को दोपहर के समय जम्मू का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के पार दर्ज किया गया। वहीं कश्मीर डिवीजन के कई स्थानों पर तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो सामान्य तापमान से 8-11 डिग्री सैल्सियस अधिक है।

यह भी पढ़ेंः Jammu Kashmir के Students अब नहीं जा पाएंगे Picnic पर! शिक्षा मंत्री ने जारी किए सख्त निर्देश

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को श्रीनगर में अप्रैल महीने का दूसरा सबसे अधिक तापमान 30.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 20 अप्रैल 1946 को अब तक का सबसे अधिक तापमान 31.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया था। काजीगुंड में तीसरा सबसे अधिक तापमान (29.8 डिग्री सैल्सियस) दर्ज किया गया। गर्मी ने अभी से लोगों के पसीने छुड़ाना शुरू कर दिए हैं। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेयजल आदि का सहारा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः Jammu Kashmir : लोगों के लिए Good News, नए Bridge की हुई शुरूआत

वहीं मौसम विभाग के अनुसार 2 दिनों तक जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम रहेगा। इसके साथ ही तापमान बढ़ने की भी संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार 18 और 19 अप्रैल के दौरान छिटपुट स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। साथ ही 18 की शाम से गरज/तेज हवाएं चलेंगी। 20 और 21 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हल्के बादल छाए रहेंगे और छिटपुट स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे 17 अप्रैल तक कृषि कार्य जारी रखें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News