J&K के सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों के लिए बुरी खबर, Medical Staff ने किया ऐलान

Saturday, Sep 12, 2026-01:17 PM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में नेशनल हेल्थ मिशन (एन.एच.एम.) के तहत काम कर रहे मेडिकल स्टाफ अपनी मांगों को लेकर पिछले 3 दिन से हड़ताल पर थे। इसके चलते अस्पताल में इलाज करवाने आने वाले मरीजों को सामना करना पड़ा। वहीं लगता है अब जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दिक्कतों का और सामना करना पड़ सकता है क्योंकि कल हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की सकीना इत्तू के साथ मीटिंग दौरान कुछ हल नहीं निकला।

जानकारी के अनुसार तीन दिन से अपनी मांगों को लेकर नेशनल हेल्थ मिशन (एन.एच.एम.) का स्टाफ हड़ताल पर था। वहीं कल शाम को श्रीनगर में नेशनल हेल्थ मिशन की कोर कमेटी की एजुकेशन हेल्थ मिनिस्टर सकीना इत्तू के साथ बैठक हुई लेकिन इस बैठक में कोई भी नतीजा नहीं निकला। इसी के चलते नेशनल हेल्थ मिशन (एन.एच.एम.) ने अपनी हड़ताल को 3 दिन के लिए और आगे बढ़ा दिया है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार कोर कमेटी का कहना है कि है जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक उनकी हड़ताल और आगे भी बढ़ती रहेगी। इसके चलते सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाने आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News