भीषण गर्मी से भट्टी बना Jammu, तापमान में 6 डिग्री तक हुई बढ़ौतरी

Monday, Jun 17, 2024-07:47 PM (IST)

जम्मू : भीषण गर्मी से सोमवार को दिन भर जम्मू तपता रहा। दोपहर को पारा 45 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और लू से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। इस कारण बाजारों में चहल-पहल कम ही रही। एक तो भीषण गर्मी से लोग दिन भर परेशान रहे ऊपर से बिजली की आंख मिचौली ने लोगों के लिए और परेशानियां बढ़ा दी। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में जम्मू में तापमान सामान्य से 6 डिग्री और श्रीनगर में तापमान सामान्य से पूरे 5 डिग्री अधिक बढ़ गया है। 

ये भी पढ़ेंः Reasi Terror Attack:अब इस तरह से होगी हमले की जांच, गृह मंत्रालय ने लिया फैसला

तापमान बढ़ने और भीषण् गर्मी के कारण हर कोई बेहाल है। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए लोगों का जमावड़ा नहरों में लग रहा है। कैनाल रोड स्थित रणवीर नहर में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए डुबकियां लगा रहे हैं। गर्मी से दोपहर को सड़कों पर आवाजायी भी कम रही। हीट वेव के कारण चेहरे झुलसते महसूस हुए। गर्मी में चारों तरफ लोगों का बुरा हाल रहा। तेज धूप व हीट वेव के कारण हर किसी वाहन चालक व राहगीर को कपड़े से मुंह को ढांपे देखा गया। गर्मी के चलते कई लोगों ने गन्ने के जूस के अलावा शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए अन्य हर विकल्पों का सहारा लिया। शाम के समय आसमान में बादल छाने और कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू में हीट वेव का प्रकोप जारी रहेगा। विभाग ने 2 दिनों के बाद जम्मू संभाग में हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे जम्मूवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News