J&K: रोजाना कई मुश्किलों से जूझ रहा यह इलाका, थमी जीवन की रफ्तार, प्रशासन बेखबर

Sunday, Feb 08, 2026-01:34 PM (IST)

आरएस पुरा  (मुकेश) :  आरएस पुरा क्षेत्र में पूरे इलाके में सुबह-सुबह बिजली कटौती की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीणों और शहर के निवासियों ने कहा है कि हर रोज सुबह-सुबह 5 से 7 बजे के बीच बिजली काट दी जाती है, जिससे पूजा, प्रभात फेरी, सैर-सपाटा और रोजमर्रा की गतिविधियों पर भारी असर पड़ा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समय पूजा-अर्चना तथा सैर के लिए महत्वपूर्ण होता है, लेकिन अंधकार के कारण भक्तों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उपयोगकर्ताओं ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटरों के बावजूद भी बिजली कटौती नियमित रूप से हो रही है, जबकि विभाग का दावा था कि स्मार्ट मीटरों से 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि जैसे-जैसे हिंदुओं के धार्मिक समय करीब आते हैं, बिजली विभाग द्वारा कटौती की जाती है, जिससे उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई, पूजा-पाठ, दैनिक कामकाज और सुबह की गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News