J&K : 15 दिनों बाद Main Road पर यातायात बहाल, 8 गांवों का जुड़ा संपर्क, लोगों ने ली राहत की सांस

Thursday, Sep 11, 2025-07:29 PM (IST)

अखनूर :   पिछले दिन जम्मू-कश्मीर में हुई तेज बारिशों व भूस्खलन के चलते कई राजमार्ग व कई रास्ते बंद हो गए। कई गांवों का आपस में संपर्क टूट गया और लोगों के भारी मुसीबत का सामना करना पड़। वहीं सीमावर्ती परगवाल से गांव मुल्खा चौक तक मार्ग संपर्क बाढ़ से 15 दिनों से बंद था जिस पर आज मुरम्मत होने पर दोबारा वाहनों की आवजाही शुरू की गई है गई, जिसपर लोगों ने राहत की सांस ली है। परगवाल से मल्खा चौक तक मार्ग जो चिनाब दरिया के बाढ़ से बह गया था और तब से ही 8 गांवों में मार्ग संपर्क काटा हुआ था।

बी.आर.ओ ने मार्ग की मुरम्मत करके संपर्क मार्ग से जोडा जाने पर वाहनों की आवजाही शुरू हो गई, इस पर क्षेत्र के लोगों ने मार्ग पर आवजाही शुरू होने पर खुशी व्याप्त की है। चिनाब दरिया मे बाढ आने पर 15 दिनों से सीमावर्ती परगवाल से मुल्खा चौक तक मार्ग चिनाब दरिया में बाढ़ आने से बह गया था, जिसपर तहसील परगवाल से सीमावर्ती जाने वाले 8 गांवों में मार्ग संपर्क बिल्कुल कट हो गया था, इस पर हजारों लोगों की आवजाही ठप हो गई थी।

चिनाब दरिया में बाढ़ का पानी कम होने पर बी.आर.ओ. ने मार्ग की मुरम्मत करके दोबारा वाहनों के लिए खोल दिया। इसपर क्षेत्र के 8 गांव के लोगों ने राहत की सांस ली और बी.आर.ओ का घन्यवाद किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News