J&K: चांद नहीं दिखा, अब कब होगी ईद! आया बड़ा फैसला

Thursday, Mar 19, 2026-09:40 PM (IST)

श्रीनगर (मीर अफताब): जम्मू-कश्मीर के ग्रैंड मौफ्ती नासिर-उल-इस्लाम ने कहा कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के किसी भी हिस्से में ईद का चांद नहीं देखा गया। इसलिए इस साल ईद-उल-फितर शनिवार को मनाई जाएगी।

मगरिब की नमाज़ के बाद इस घोषणा के साथ ही पूरे वादी में उत्सुकता खत्म हो गई। ग्रैंड मौफ्ती ने कहा कि आधिकारिक चांद देखने वाली समिति को किसी भी जिले से चांद देखने की विश्वसनीय सूचना नहीं मिली। उन्होंने कहा कि चांद नहीं दिखा, इसलिए इस साल ईद शनिवार को होगी।

समिति में मीरवाइज उमर फारूख भी शामिल थे। समिति ने विभिन्न जिलों से मिली जानकारी का विश्लेषण करने के बाद यह निर्णय लिया। जम्मू-कश्मीर के मुसलमान इस साल ईद-उल-फितर शनिवार को मनाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News