जम्मू-कश्मीर का ऐतिहासिक कदम, विधानसभा में पेश हुआ जन-विश्वास बिल

Wednesday, Feb 04, 2026-10:48 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचते हुए देश में पहला ऐसा क्षेत्र बनने का गौरव हासिल किया, जिसने गैर-BJP/एनडीए शासन में रहते हुए जन-विश्वास बिल को विधानसभा में पेश किया। इस बिल का मुख्य उद्देश्य छोटे-मोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से हटाना और उनका सरल समाधान सुनिश्चित करना है।

सूत्रों के अनुसार, इस बिल के लागू होने से आम लोगों की कानूनी परेशानियां कम होंगी और अधिकारियों तथा न्याय व्यवस्था पर दबाव भी घटेगा। बिल के तहत सामान्य और मामूली अपराध जैसे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, हल्की झगड़ा-झंझट, छोटे विवाद आदि अब दंडनीय अपराधों की श्रेणी से बाहर किए जाएंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कल विधानसभा में जम्मू और कश्मीर जन-विश्वास (प्रावधान संशोधन) अध्यादेश, 2025 (अध्यादेश संख्या 01 ऑफ 2025) पेश किया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News