J&K: बादलों के घेरे में जिला.. बारिश ने थामी रफ्तार, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी
Wednesday, Mar 11, 2026-11:05 AM (IST)
बारामूला ( रेज़वान मीर ) : जिले में मौसम का मिज़ाज लगातार बदला हुआ है और दूसरे दिन भी बारिश का सिलसिला जारी है। बीती रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी जारी रही, जिससे पूरे इलाके में ठंड बढ़ गई है। सुबह से ही आसमान घने बादलों से ढंका हुआ है और बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों की दैनिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा है, जबकि सड़कों पर आवाजाही भी सामान्य से कम देखी गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और ठंड का एहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में भी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
