J&K : YRS प्रधान दिलावर सिंह मनहास के खिलाफ मामला दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

Thursday, Mar 12, 2026-09:27 PM (IST)

जम्मू (तनवीर) : इस समय एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक वाईआरएस (YRS) के प्रधान दिलावर सिंह मनहास के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत अरनिया पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि शाम लाल भगत अपने बेटे के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर दिलावर सिंह मनहास के पास पहुंचे थे, क्योंकि उनकी मदद के लिए कोई और सामने नहीं आया था।

सूत्रों के अनुसार, जब पुलिस स्टेशन में एसएचओ का नाम पूछा गया और यह कहा गया कि नाम “कुमार है या सिंह”, तो इसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद दिलावर सिंह मनहास के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनाक्रम की वास्तविकता सामने आना अभी बाकी है।


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News