J&K : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी!

Sunday, Jun 07, 2026-08:56 PM (IST)

विजयपुर : राख बरोटियां क्षेत्र के पास आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं और पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए AIIMS Vijaypur भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का पता लगाने के लिए स्थानीय स्तर पर पूछताछ सहित अन्य माध्यमों से प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के हुलिए से मेल खाने वाले किसी लापता व्यक्ति के बारे में जानकारी हो तो वह तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करे, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके और मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सके।


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News