J&K : पुंछ में बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में 9 लोग हिरासत में, एक डॉक्टर भी शामिल

Tuesday, Jul 14, 2026-10:02 PM (IST)

पुंछ : पुंछ के SOG ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव संगला और गांव गुन्थल से 9 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक डॉक्टर भी शामिल है। सभी पर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता का शक है। सुरक्षा बलों को पिछले कुछ दिनों से इन इलाकों में असामान्य गतिविधियों की सूचना मिल रही थीं, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है और उनके मोबाइल, दस्तावेजों की जांच की जा रही है। 

अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां अन्य पहलुओं से भी तफ्तीश कर रही हैं।


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News