धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़... हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का Video Viral,देखें...

Friday, Mar 06, 2026-01:21 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :   जम्मू-कश्मीर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में कुछ युवकों पर सनातन धर्म और देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद लोगों में काफी रोष देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में एक युवक यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि उसके अंदर माता का प्रवेश हो गया है। इसी दौरान जब उसने लाल चुन्नी मांगी, तो पास खड़े दूसरे युवक ने उसके सिर पर टोपी रख दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद जम्मू के कई युवाओं ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई और इसे सनातन धर्म तथा करोड़ों हिंदुओं की आस्था का अपमान बताया। युवाओं का कहना है कि इस तरह की हरकतें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली हैं।

मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई और कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

वहीं, जम्मू के कुछ युवाओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी दोषियों को सलाखों के पीछे नहीं किया गया, तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News