3 दिन बाद Doda में चला Internet, लोगों ने ली राहत की सांस
Monday, Jul 20, 2026-01:26 PM (IST)
डोडा(दिनेश ठाकुर): डोडा में पिछले 3 दिन से इंटरनेट सेवाएं बद की गई थीं। मिली ताजा जानकारी के अनुसार आज सुबह इंटरनेट सेवाओं की 2G स्पीड बहाल कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति की जांच करने के बाद जिले में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी हैं। जानकारी के अनुसार आज सुबह पिछले तीन दिनों से बंद मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 2G स्पीड पर बहाल कर दी गई हैं। मोबाइल इंटरनेट चलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
