Indian Army ने ऐसे बचाई 40 अमरनाथ यात्रियों की जिंदगियां, जान जोखिम में डाल रोकी बस (VIDEO)

7/3/2024 4:08:39 PM

रामबन: रामबन में गत दिवस अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रही बस पंजाब के होशियारपुर वापस लौट रही थी। इस दौरान बस के ब्रेक फेल हो गए थे। इस हादसे में महिलाओं और बच्चे सहित 10 लोग घायल हुए थे। बस की ब्रेक फेल हो जाने के बाद भारतीय सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बस को रोका।

यह भी पढ़ें :  जम्मू के इस इलाके में कभी भी गिर सकते हैं घर, डर के साए में जी रहे लोग

जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रही बस के ब्रेक फेल हो गए थे। इस बात की जानकारी मिलने पर लोगों ने एक-एक करके बस से कूदना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 तीर्थयात्री सवार थे। बस की ब्रेक फेल हो जाने के बाद भारतीय सेना के जवानों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए बस का पीछा किया। उन्होंने बस की रफ्तार कम करने के लिए उसके टायर के नीचे पत्थर रखकर गाड़ी रोकने की कोशिश की। बस की रफ्तार कम होते ही जवानों ने उसे रोका और नाले में गिरने से बचाया।

यह भी पढ़ें :  एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़े अधिकारी के घर छापा, खंगाल रही दस्तावेज

बता दें कि इस दौरान सेना और पुलिस के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना बस के साथ-साथ दौड़ रहे थे और उसे रोकने की कड़ी मशक्कत कर रहे थे। अंत में उनकी यह मेहनत रंग लाई और बस की रफ्तार कम हो गई जिसके बाद जवानों ने गाड़ी पर नियंत्रण पा लिया और बड़ा सड़क हादसा होने से बचा लिया। वहीं इस दौरान बस में सवार यात्रियों को चोटें भी आई हैं जिन्हें मौके पर पहुंचे जवानों द्वारा तुरंत इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवा दिया गया।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News