माता रानी के चमत्कार ने बचाई अक्षय कुमार की जान, Actor ने बताया डॉक्टरों ने खड़े कर दिए थे हाथ

Thursday, Apr 16, 2026-12:39 PM (IST)

जम्मू डेस्क : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और खिलाड़ी अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने बचपने से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। यह किस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार ने बताया कि मां वैष्णो देवी के दरबार में उनके साथ चमत्कार हुआ था जिससे उनकी जान बच गई। उन्होंने बताया कि बचपन में वह बहुत बीमार हो गए थे लेकिन मां वैष्णो देवी के चमत्कार ने उन्हें बचा लिया।

माता-पिता ने मांगी थी मन्नत

अक्षय कुमार ने बताया कि उनके माता-पिता उनके जन्म से पहले मां वैष्णो देवी के दरबार गए थे जहां उन्होंने बच्चे के लिए मन्नत मांगी थी। उन्होंने मन्नत में मांगा था कि उन्हें एक बेटा चाहिए, चाहे वह कितना ही शरारत क्यों न हो। इस मन्नत के एक साल बाद अक्षय का जन्म हुआ। मन्नत पूरी करने के लिए और मां वैष्णो देवी का धन्यवाद करने के लिए उनके माता-पिता ने कटरा जाने की तैयारी की।

तेज बुखार से जान पड़ी खतरे में

अक्षय कुमार ने आगे बताया कि जब वे कटरा के लिए निकले तो रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्होंने कहा कि ‘मेरे माता-पिता मुझे अपने साथ कटरा ले गए, लेकिन रास्ते में मैं अचानक बहुत बीमार पड़ गया। मुझे तेज बुखार था, पहले 103 डिग्री, फिर 104 डिग्री और फिर मैं बेहोश हो गया। कटरा के डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए और मेरे माता-पिता को मुझे दिल्ली ले जाने की सलाह दी क्योंकि उस समय कटरा में इलाज की इतनी अच्छी सुविधाएं नहीं थीं।‘

मां का अटूट विश्वास

अक्षय ने आगे किस्सा सुनाते बताया कि उनके बेहोश होने के बाद भी उनकी मां का विश्वास नहीं डगमगाया। उन्होंने अक्षय को लाल रंग के कपड़े में लपेटा और कहा कि ‘मुझे माता रानी पर पूरा विश्वास है’ और फिर अपनी चढ़ाई जारी रखी। उन्होंने चढ़ाई दौरान पूरे विश्वास के साथ ‘जय माता दी’ का जाप करते चढ़ाई पूरी की। उन्होंने मंदिर ले जाकर अक्षय को स्नान कराया और प्रार्थना के दौरान रोने लगे।

मां वैष्णो देवी के चमत्कार ने बचाई जान

अक्षय कुमार ने चमत्कार के बारे में बताते कहा कि जब माता-पिता रोते हुए उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे तो उस समय एक अजनबी उनके करीब आया और कहा कि ‘आपके बेटे की मुस्कान कितनी प्यारी है’। इतना कहते ही जैसे ही अक्षय के पिता ने उनकी ओर देखा तो वह बच्चा जो कि तेज बुखार से तप रहा था और बेहोश था वह मुस्कुराने लगा। अक्षय ने बताया कि धीरे-धीरे उनका बुखार उतर गया और वह पूरी तरह ठीक हो गए। उस दिन के बाद से उनका भगवान पर अटूट विश्वास है।

जल्द रिलीज होगी अगली फिल्म ‘भूत बंगला’

‘भूत बंगला’ अक्षय कुमार की अगली फिल्म का नाम है जो कि रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है जिसमें डर के साथ-साथ हंसी का भी डबल डोज है। इस फिल्म के रिव्यू ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म को 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में वधुसुर की डरावनी कथा और एक ऐसे गांव की कहानी बताई गई है जो कि लंबे समय से काली शक्तियों के असर में है। इस गांव में एक भूतिया बंगला है जो कि पूरी कहानी का मुख्य केंद्र है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी जैसे कई अन्य कलाकार भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगे।

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News