Poonch पुलिस की सख्ती, अवैध पशु तस्करी पर कसा शिकंजा

Wednesday, Apr 01, 2026-12:16 PM (IST)

पुंछ (धनुज): जिला पुलिस पुंछ ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मवेशियों की अवैध ढुलाई के प्रयास को विफल कर दिया। यह कार्रवाई पनार क्षेत्र में नियमित नाका चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस के अनुसार, बफलियाज से कश्मीर की ओर जा रही एक टाटा मोबाइल (नंबर JK12B-5797) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में बिना किसी वैध अनुमति या दस्तावेजों के मवेशी लदे पाए गए।

पुलिस को देखते ही चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मवेशियों को सुरक्षित छुड़ा लिया। मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार चालक की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। जिला पुलिस पुंछ ने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आम जनता से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। इस मामले का संज्ञान ले लिया गया है और ज़रूरी क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फ़रार ड्राइवर की पहचान करने और उसे गिरफ़्तार करने के प्रयास जारी हैं। जिला पुलिस पुंछ अवैध ढुलाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है और जनता से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 


News Editor

Kamini

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News