सरेआम बेच रहा था अवैध शराब, पुलिस ने इतने क्वार्टरों सहित किया Arrest

Monday, Aug 05, 2024-09:46 AM (IST)

मढ़: जम्मू पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को काबू करने में सफलता हासिल की  है। जानकारी के अनुसार आरोपी से 50 क्वार्टर अवैध शराब के बरामद किए गए हैं। आरोपी रंजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी घौ मन्हासा के खिलाफ पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बॉर्डर पुलिस पोस्ट सांदवा के पुलिस दल ने चौकी प्रभारी सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में रंजीत सिंह को वाहन (जेके 02 एएक्स 1983) सहित गिरफ्तार किया। आरोपी रिंग रोड के पास घौ मन्हासा में स्थानीय निवासियों को अवैध शराब बेचते हुए पाया गया। वहीं तलाशी के दौरान उससे 180 एम.एल. के 50 क्वार्टर जे.के. स्पैशल व्हिस्की के बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News