Hiranagar: पाकिस्तानी गुब्बारा देख लोगों के उड़े होश, सुरक्षा एजैंसियों ने बढ़ाई चौकसी
Saturday, Feb 14, 2026-12:07 PM (IST)
हीरानगर (लोकेश) : हीरानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बॉर्डर पुलिस पोस्ट शेरपुर के पास स्थित पंजगराई नर्सरी में एक संदिग्ध गुब्बारा मिला है। स्थानीय लोगों ने नर्सरी परिसर में हवाई जहाज के आकार का एक सफेद और नीले रंग का गुब्बारा पड़ा देखा, जिस पर उर्दू और अंग्रेज़ी में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) लिखा हुआ था। गुब्बारा दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बॉर्डर पुलिस पोस्ट शेरपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रख लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और गुब्बारे की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
