Baramulla: के डैगर परिवार स्कूल पहुंचीं हिना खान, बच्चों के साथ बिताया यादगार समय
Thursday, Aug 27, 2026-05:33 PM (IST)
बारामूला ( रेज़वान मीर ) : फिल्म अभिनेत्री हिना खान ने गुरुवार को बारामूला स्थित डैगर परिवार स्कूल का दौरा किया। यह संस्था विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा और पुनर्वास के लिए समर्पित है। दौरे के दौरान हिना खान ने करीब एक घंटे तक स्कूल में समय बिताया और बच्चों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने प्रत्येक बच्चे से बातचीत की, उनकी प्रतिभा को करीब से देखा और विभिन्न गतिविधियों में भी हिस्सा लिया।
हिना खान ने बच्चों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि उनके साथ समय बिताना उनके लिए बेहद भावुक, दिल को छू लेने वाला और यादगार अनुभव रहा।
अभिनेत्री ने स्कूल के शिक्षकों से भी मुलाकात की और विशेष बच्चों के अभिभावकों के सामने आने वाली चुनौतियों तथा स्कूल द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
गौरतलब है कि डैगर परिवार स्कूल उत्तर कश्मीर में अपनी तरह का एक अनूठा संस्थान है, जहां विशेष जरूरतों वाले करीब 90 बच्चों को शिक्षा, थेरेपी और पुनर्वास सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
स्कूल का उद्देश्य विशेष बच्चों को बेहतर शिक्षा, आवश्यक उपचार और आत्मनिर्भर बनने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
