J&K: भारी बर्फबारी से इलाके में आवाजाही ठप! विभाग की त्वरित कार्रवाई से यातायात फिर बहाल

Wednesday, Feb 11, 2026-04:17 PM (IST)

कुपवाड़ा (मीर आफ़ताब): सीमावर्ती ज़िला कुपवाड़ा के माछिल इलाके में भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन प्रभावित हो गया। सड़कें बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए BEACON (BRO) विभाग को सड़क संपर्क बहाल करने के निर्देश दिए।

निर्देश मिलते ही BEACON विभाग की टीम ने बुधवार सुबह करीब 6 बजे से कुपवाड़ा–माछिल मुख्य सड़क पर मशीनरी और कर्मचारियों को तैनात कर दिया। टीम ने युद्ध स्तर पर बर्फ हटाने का अभियान चलाया और कड़ी मेहनत के बाद सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए फिर से खोल दिया।

सड़क बहाल होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इसके साथ ही माछिल इलाके में बिजली आपूर्ति भी बहाल कर दी गई, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली। पूर्व सरपंच हबीबुल्लाह हड्डे ने ज़िला प्रशासन, BEACON विभाग और बिजली विभाग के कर्मचारियों का हालात को जल्द संभालने और तेजी से काम करने के लिए आभार जताया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News