Reasi में कुदरत का Double Attack! भारी बारिश और Landslide ने मचाई तबाही, पुल पर Traffic बंद

Wednesday, Jul 22, 2026-01:05 PM (IST)

रियासी(दिनेश ठाकुर): भारी बारिश के कारण बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे रियासी जिले की महौड़ तहसील के जमासलान बग्गा इलाके में भूस्खलन हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार भूस्खलन के मलबे की चपेट में आने से एक खड़ी बोलेरो पिकअप (रजिस्ट्रेशन नंबर JK02AX4066) क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। क्षतिग्रस्त वाहन नजीर अहमद पुत्र अब्दुल रशीद हहाम निवासी गोरागली, जमासलान, तहसील महौड़ के रूप में हुई है।

स्थानीय प्रशासन ने घटना का संज्ञान लिया है। भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

3 घरों को पहुंचा नुकसान

इसके अलावा आज सुबह करीब 10:45 बजे भारी बारिश के कारण महौड़ पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले शिकरी गांव में तीन रिहायशी मकानों को भारी नुकसान पहुंचा, जिससे घर का सारा सामान नष्ट हो गया।

जानकारी के अनुसार जादेश सिंह पुत्र स्वर्गीय सुखदेव सिंह, ब्रंधीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह और लाल सिंह पुत्र स्वर्गीय हरनाम सिंह के घरों को नुकसान पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना में राशन, बिस्तर, बर्तन और कपड़ों सहित घर का जरूरी सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

अच्छी बात यह है कि किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया गया है और नुकसान का और आकलन किया जा रहा है।

भडोरा पुल यातायात के लिए बंद

वहीं लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भडोरा पुल (Bhadora Bridge), तहसील महोर, जिला रियासी में जलस्तर अचानक बढ़ जाने से मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे पुल को एहतियातन यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति सामान्य होने तक भडोरा पुल से गुजरने का प्रयास न करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। संबंधित विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जलस्तर कम होने के बाद ही पुल पर यातायात बहाल करने का निर्णय लिया जाएगा।

स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News