J&K: ईद-उल-फितर की तारीख पोस्टपोन, कल खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान
Thursday, Mar 19, 2026-10:01 PM (IST)
श्रीनगर (मीर अफताब): जम्मू-कश्मीर के ग्रैंड मौफ़्ती नासिर-उल-इस्लाम ने गुरुवार को जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर के किसी भी हिस्से में ईद का चाँद नहीं देखा गया। इसी के चलते इस साल ईद-उल-फितर शनिवार, 22 मार्च को मनाई जाएगी।
ग्रैंड मौफ़्ती के फैसले के बाद प्रशासन ने कहा कि कल यानी 20 मार्च, शुक्रवार को सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालय खुलेंगे। दरअसल, जुमात-उल-विदा के अवसर पर घोषित अवकाश पहले ही 14 मार्च को कर दिया गया था। जम्मू-कश्मीर के मुसलमान इस साल अपनी ईद-उल-फितर की खुशियाँ शनिवार को मनाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
