Good News: सुंगल सुरंग को लेकर बड़ा Update, अब इस टाइम पर गुजर सकेंगे वाहन
Saturday, Aug 15, 2026-02:12 PM (IST)
जम्मू/राजौरी ( शिवम ) : सबसे ज़्यादा चर्चा में रही सुंगल सुरंग अब हल्के मोटर वाहनों (LMVs) के लिए खोल दी गई है, जिससे जम्मू-राजौरी-पुंछ रूट पर यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिली है। यह सुरंग हल्के मोटर वाहनों के लिए सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुली रहेगी। यात्री अब तय समय पर इस सुरंग का इस्तेमाल कर सकते हैं और उन्हें सलाह दी जाती है कि वे इससे गुजरते समय सभी ट्रैफिक और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
