गंग्याल गोली कांड : पुलिस ने अपनाया सख्त रुख, UP पुलिस की तर्ज पर बदमाशों की निकाली छित्तर Parade

Thursday, Jun 12, 2025-11:19 AM (IST)

जम्मू : उत्तर प्रदेश में जहां अक्सर पुलिस को बदमाशों के साथ कड़ी कार्रवाई करने के मामले समाचारों में सुर्खियों में रहते हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपना सख्त रूप दिखाते हुए गंग्याल गोलीकांड में शामिल बदमाशों की परेड निकाल कर गैंगस्टर्स व बदमाशों को चेतावनी दी है। खुद को बड़ा गैंगस्टर समझने व आम जनता को डराने वाले यह बदमाश भी पुलिस की इस कार्रवाई को देख कर तौबा करने पर मजबूर हो जांएगे।

इस संदर्भ में वायरल वीडियो में बदमाशों की केवल परेड ही नहीं बल्कि जम्मू पुलिस गोलीकांड के आरोपियों को सरेआम पीटते हुए सड़क पर घसीटते हुए ले जा रही दिखी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाशों पर पुलिस की जब लाठियां बरस रही थीं तो वे गिड़गिड़ाते हुए दिखे। पुलिस की इस कार्रवाई का साफ संदेश था कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

PunjabKesari

अंडा गैंग व मुर्गा गैंग में गैंगवार के चलते चलाई थी गोली

पुलिस की मानें तो क्षेत्र में सक्रिय 2 गिरोहों अंडा गैंग व मुर्गा गैंग में रंजिश थी। इसके चलते अंडा गैंग के सरगना हरजोत सिंह उर्फ अंडा व गुर्गों द्वारा गंग्याल में दिन-दिहाड़े मुर्गा गैंग के सरगना मुर्गा पर गोलियां चलाई थीं। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस वारदात के बाद आम नागरिकों में दहशत का माहौल था।

PunjabKesari

पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

गंग्याल में दिन-दिहाड़े हुए गोलीकांड मामले में फरार चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुरेन्द्र सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी दशमेश नगर, हरजोत सिंह उर्फ अंडा पुत्र जसवंत सिंह निवासी दशमेश नगर, रमन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी मॉडल टाऊन व मोहम्मद अशरफ पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी करयानी तलाब तिल्लो के रूप में की गई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News