Rajouri में पुलिस का सख्त Action, घोषित अपराधी की संपत्ति कुर्क

Thursday, Feb 19, 2026-11:07 AM (IST)

राजौरी (शिवम) :   जिले में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के क्रम में राजौरी के दरहाल थाना पुलिस टीम ने गांव कुरहड़ कोटरंका में एक घोषित अपराधी की अचल संपत्ति बुधवार को कुर्क की है। कुर्क की गई संपत्ति में गांव कुरहड़ निवासी घोषित अपराधी मोहम्मद शबीर उर्फ चिची पुत्र नजीर हुसैन की 01 कनाल और 05 मरला भूमि शामिल है। यह कार्रवाई सक्षम न्यायालय द्वारा जारी आदेश के तहत दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 83 (बी.एन.एस.एस. की धारा 85 के अनुरूप) के अंतर्गत आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद की गई।

यह कार्रवाई घोषित अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने तथा कानून के पालन को सुनिश्चित करने के लिए राजौरी पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अधिकारियों ने बताया कि, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News