नामी गैंगस्टर पर लगा PSA, पुलिस ने Arrest कर भेजा जेल

3/18/2024 1:15:47 PM

जम्मू: गंग्याल पुलिस ने पी.एस.ए. के तहत एक नामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर उसे जेल में शिफ्ट कर दिया है। आरोपी की पहचान विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की के रूप में की गई है। 

यह भी पढ़ें :  Border पर पाकिस्तानी झंडे के साथ मिला गुब्बारा, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पी.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी के वारंट जारी किए गए थे। एस.एस.पी. जम्मू के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी गंग्याल हरमोहिन्द्र सिंह व पी.एस.आई. आकिब लतीफ की टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार विक्रमजीत के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 15 एफ.आई.आर. दर्ज हैं।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News