Ganderbal Encounter: परिवार के दावों के बाद हरकत में प्रशासन, जांच शुरू
Monday, Apr 06, 2026-08:48 PM (IST)
गंदेरबल ( मीर आफताब ) : गंदेरबल एनकाउंटर को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और मौजूदा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयानों के कुछ ही घंटों बाद जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने एनकाउंटर की जांच के आदेश दे दिए। इस बारे में LG ऑफिस की तरफ से ऑफिशियली डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट गंदेरबल को एक लेटर लिखा गया कि इस मामले में एक जांच ऑफिसर अपॉइंट करें और एक हफ्ते के अंदर LG ऑफिस को अपनी रिपोर्ट दें।
इस बारे में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट गंदेरबल ने असिस्टेंट कमिश्नर रेवेन्यू गंदेरबल को जांच ऑफिसर अपॉइंट किया है। जिन्हें आज एनकाउंटर में मारे गए युवक राशिद मुगल के परिजनों का बयान रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया गया था। गौरतलब है कि यह एनकाउंटर कुछ दिन पहले गंदेरबल के अरहामा में सिक्योरिटी फोर्स ने किया था। जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने एक आतंकवादी को मार गिराया है। जबकि परिवार और पड़ोसियों ने फोर्स के दावों को खारिज करते हुए कहा कि युवक का आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं था। बल्कि वह एक पढ़ा-लिखा युवक था और अपना काम कर रहा था। हालांकि, अब सबकी निगाहें जांच ऑफिसर के बयान पर टिकी हैं।

