Rajouri में Food Department का छापा, दुकानदारों को सख्त Warning
Tuesday, Aug 25, 2026-04:27 PM (IST)
राजौरी(शिवम बक्शी): ईद मिलाद-उन-नबी के मद्देनजर राजौरी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से मंगलवार को विशेष बाजार जांच अभियान चलाया गया। फूड एंड सप्लाइज विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से राजौरी के विभिन्न बाजारों में दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
इस दौरान दुकानों पर उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, निर्धारित दरों, खाद्य सुरक्षा मानकों और साफ-सफाई की स्थिति की जांच की गई। टीम ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान ग्राहकों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए और खाद्य पदार्थों की स्वच्छता एवं गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।
अधिकारियों ने व्यापारियों को विशेष रूप से ओवररेटिंग, घटिया या संदिग्ध खाद्य सामग्री की बिक्री तथा स्वच्छता मानकों की अनदेखी से बचने की हिदायत दी। दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के मद्देनजर बाजारों में निगरानी और जांच अभियान जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ राजौरी में ईद मिलाद-उन-नबी के दौरान सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
