जम्मू कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर Firing, डिप्टी CM भी थे कार्यक्रम में मौजूद

Thursday, Mar 12, 2026-12:03 AM (IST)

जम्मू डैस्क : जम्मू में एक होटल के अंदर फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह घटना जम्मू के होटल रॉयल पार्क में हुई, जहां नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान अचानक फायरिंग होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए हैं और  पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार फारूक अब्दुल्ला जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता (जो पेशे से वकील हैं) के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। वह वहां करीब एक घंटे तक मौजूद रहे। जैसे ही वह बैंक्वेट हॉल से बाहर निकले, तभी उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग कर दी गई।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गोली चलाने के बाद आरोपी झाड़ियों में छिप गया था, जहां से पुलिस ने उसे काबू कर लिया। फिलहाल पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंद्र चौधरी भी मौजूद थे। फायरिंग के दौरान उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को मामूली चोटें आई हैं। हथियार के छर्रे लगने से उन्हें हल्की चोट आई है, जिसके बाद तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए ले जाया गया है।  आरोपी की पहचान जम्मू निवासी कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार फायरिंग करने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग के पीछे आरोपी की मंशा क्या थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

 


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News