बजट 2026-27 में ऐलान! जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में चलेंगी ये विशेष ट्रेनें
Sunday, Feb 01, 2026-05:25 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर डेस्क: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 पेश करते हुए देश के पहाड़ी इलाकों में पर्यावरण के अनुकूल माउंटेन ट्रेनें चलाने और ट्रैकिंग ट्रेल विकसित करने की घोषणा की है। इस योजना में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अराकू वैली और पुडिगई मलाई जैसे प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नए कदम उठा रही है। इसके तहत ओडिशा, कर्नाटक और केरल में कछुओं के अंडे देने वाले क्षेत्रों को जोड़ते हुए वाइल्डलाइफ टूरिज्म ट्रेल बनाए जाएंगे। वहीं, पुलिकट झील के आसपास पक्षी देखने के लिए विशेष रास्ते विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत में विश्वस्तरीय ट्रैकिंग और हाइकिंग की अपार संभावनाएँ हैं।
बजट में पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को भी खास महत्व दिया गया है। देश के बड़े शहरों को जोड़ने के लिए सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और अगले पांच साल में 20 राष्ट्रीय जलमार्ग शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे यात्रा का समय कम होगा, प्रदूषण घटेगा और देश के आर्थिक केंद्रों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
