J&K: नशे के सौदागरों की टूटी कमर, पुलिस ने लाखों की प्रॉपर्टी की जब्त

Sunday, Feb 08, 2026-08:16 PM (IST)

जम्मू/श्रीनगर (रितेश): नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बडगाम पुलिस ने नशा तस्करी के एक मामले में शामिल आरोपी की करीब 50 लाख रुपये की कीमत वाली दो मंज़िला रिहायशी कोठी को जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह मकान बडगाम जिले के हमहामा इलाके में स्थित है और आरोपी इरफान अहमद डार पुत्र मोहम्मद अशरफ डार का है। आरोपी पर नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के आरोप हैं। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत की गई है।

यह मामला एफआईआर नंबर 44/2020 से संबंधित है, जो थाना बडगाम में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 21 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है और उनके अवैध रूप से अर्जित धन व संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाइयों का उद्देश्य नशे के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News