महा शिवरात्री के उपलक्ष्य में मन्दिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़... बम भोले के गूंजे जयकारे

3/8/2024 5:53:39 PM

अखनूर: बड़ी संख्या में शिवभक्त ऐतिहासिक शिवमंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक व पूजन-अर्चन कर अपनी आस्था अर्पित कर रहे हैं। महाशिवरात्री के उपलक्षय में आज प्रचीन कामेश्वर मन्दिर में सुबह 4 बजे से ही शिव पर जल चढ़ाने के लिए भक्तजनों की लम्बी-लम्बी कतारें लगानी शुरू हो गईं जिसमें भक्तजनों ने शिव पर जल धारा करके आशीर्वाद लिया। इस मौके पर महामंडलेश्वर महंत रामेश्वर दास महंत डॉ. सत्यनरायण जी ने बताया के यह दिन शिवरात्री के रूप में मनाया जाता है आज के दिन शिव पर जल चढ़ाने पूजा-अचर्ना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और भगवान शिव प्रसंन्न होते हैं।

महाशिवरात्रि के मौके पर न सिर्फ शिव मंदिरों बल्कि अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ है। सुबह से ही श्रद्धालु  पूजन-अर्चन के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। मंदिरों में स्थापित शिवलिंगों पर दूध चढ़ाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने गन्ने का रस भी शिवलिंग पर चढ़ाया। 

ये भी पढ़ेंः- मीरवाइज को जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने की मिली इजाजत


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News