सावधान! त्योहारों से पहले बाजारों में सख्ती, 7 दुकानदारों के कटे चालान

Sunday, Mar 15, 2026-01:57 PM (IST)

जम्मू/डोडा  :  नवरात्रि, ईद-उल-फितर और रमजान के पवित्र महीने को देखते हुए शनिवार को डोडा शहर और आसपास के इलाकों में प्रशासन ने बाजारों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की गुणवत्ता, सही कीमत और उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दुकानों की जांच की गई। यह संयुक्त निरीक्षण अभियान लीगल मेट्रोलॉजी विभाग, फूड सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स और फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों की टीम द्वारा चलाया गया। टीम ने 20 से अधिक दुकानों की जांच कर रेट लिस्ट, तौलने वाले उपकरणों की सटीकता और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 दुकानदारों के चालान काटे गए और कुल 6300 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

टीम ने एल.पी.जी. डीलरशिप की भी जांच की और यह सुनिश्चित किया कि गैस सिलैंडर की डिलीवरी ओ.टी.पी. आधारित सत्यापन प्रणाली के माध्यम से वास्तविक उपभोक्ताओं तक ही हो।

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों, खासकर खाने-पीने की चीजें और जरूरी सामान बेचने वालों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, घटिया खाद्य पदार्थ न बेचें और अधिक कीमत वसूलने, जमाखोरी या कम तौल जैसी अनुचित व्यापारिक गतिविधियों से बचें। प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News