सवारियों से भरे 2 वाहनों की आमने-सामने भयानक टक्कर, मचा हड़कंप
Tuesday, Nov 04, 2025-01:15 PM (IST)
पुंछ (धनुज शर्मा): पुंछ जिले में 2 वाहनों में भयानक टक्कर हो गई। इस दौरान मौके पर कई लोगों के घायल होने की सूचना मिला है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह पुंछ जिले की मंडी तहसील में हुए एक सड़क हादसे में 9 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु उपजिला अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हादसा उस समय हुआ जब मंडी तहसील के राजपुरा क्षेत्र में 2 सवारी टेम्पो (जेके 12 डी 8977) तथा (जेके 12 5477) आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी की टक्कर में 9 लोग बुरी तरह घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद वहां मौजूद यातायात पुलिस के जवानों ने स्थानीय निवासियों के सहयोग से घायलों को उपचार हेतु तहसील मंडी स्थित उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार शुरू किया गया।
चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार मंडी अशफ़ाक हुस्सैन घायलों का कुशलक्षेम जानने उपजिला अस्पताल पहुंचे ओर घायलों के बेहतर उपचार हेतु निर्देश भी जारी किए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
