Jammu Kashmir के CM उमर अब्दुला ने पिता Farooq Abdulla पर हमले को लेकर उठाए सवाल- कहा...

Thursday, Mar 12, 2026-12:11 AM (IST)

जम्मू : जम्मू में एक होटल के बाहर पिता Farooq Abdulla पर हुए हमले को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान सामने आया है। उमर अब्दुल्ला ने टवीट के जरिए कहा है कि ''अल्लाह मेहरबान है। मेरे पिता बाल-बाल बच गए। फिलहाल पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं है, लेकिन जो पता चला है उसके मुताबिक एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर बेहद करीब तक पहुंच गया और उसने गोली चला दी।

सिर्फ क्लोज प्रोटेक्शन टीम की सतर्कता के कारण गोली को मोड़ दिया गया और यह हत्या की कोशिश नाकाम हो गई।

फिलहाल जवाबों से ज्यादा सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कोई व्यक्ति Z+ NSG सुरक्षा प्राप्त पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया।

 

जिक्रयोग्य है कि थोड़ी देर पहले जम्मू के होटल रॉयल पार्क में पूर्व सी.एम. फारुक अब्दुल्ला पर फायरिंग की सूचना सामने आई है, जिसके बाद पूरे राज्य में हलचल तेज हो गई है। फारूक अब्दुल्ला जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता (जो पेशे से वकील हैं) के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। वह वहां करीब एक घंटे तक मौजूद रहे। जैसे ही वह बैंक्वेट हॉल से बाहर निकले, तभी उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग कर दी गई। हमले में डिप्टी सी.एम. सुरिंद्र चौधरी को कुछ चोटें आई हैं, जबकि फारुक अब्दुल्ला बाल बाल बचे हैं। 


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News