J&K : राजौरी में 3 मार्च को सभी सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षाएं स्थगित, जानें निर्देश

Monday, Mar 02, 2026-10:50 PM (IST)

राजौरी (शिवम बक्शी) :-  मुख्य शिक्षा अधिकारी राजौरी मोहम्मद हाफिज द्वारा जारी आदेश के अनुसार मंगलवार को राजौरी जिले के सभी सरकारी तथा निजी विद्यालयों में कक्षा कार्य पूर्ण रूप से स्थगित रहेगा। यह निर्णय प्रशासनिक कारणों के चलते एहतियात के तौर पर लिया गया है, ताकि किसी भी संभावित असुविधा से विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को बचाया जा सके।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्कूलों में नियमित पढ़ाई नहीं होगी और विद्यार्थियों को विद्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा स्कूल प्रबंधन से आदेश का पालन करने और परीक्षा से संबंधित गतिविधियों में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी निर्धारित समय और केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा में शामिल हों।

प्रशासन ने लोगों से सहयोग बनाए रखने तथा आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने की भी अपील की है।


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News