Rajouri में PWD दफ्तर पर CBI की Raid, रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच जारी

Tuesday, Nov 03, 2026-03:04 PM (IST)

राजौरी(शिवम बक्शी): केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक टीम आज नौशहरा पहुंची। इस दौरान टीम ने नौशहरा स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) डिवीजन कार्यालय में आधिकारिक रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। टीम ने अपनी जांच के हिस्से के तौर पर दस्तावेजों की पड़ताल शुरू की है।

बताया जा रहा है कि शुरुआत में यह मामला भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) के पास था, जिसके बाद इसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) को स्थानांतरित कर दिया गया। अब कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में सी.बी.आई. की टीम संबंधित कार्यालय पहुंची है, जहां अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों और रिकॉर्ड की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।

वहीं बता दें कि इस बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया हैI

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News