रेल यात्रियों को राहत ! ... रद्द Trains फिर हुईं बहाल

Wednesday, Aug 27, 2025-06:45 PM (IST)

जम्मू  (उदय) : भारी बारिश के कारण रद्द की गई ट्रेन को जम्मू से बुधवार को बहाल कर दिया गया है। रेल सेवा बहाल होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली है। रेल सेवा बाधित होने से बड़ी संख्या में यात्री जम्मू रेलवे स्टेशन पर रुके हुए थे जो अब घरों को लौट सकेंगे। बारिश के चलते 22 ट्रेन को रद्द किया गया था जिसमें 18 जम्मू, उधमपुर और कटरा से रद्द हुई थीं। कटरा से 9 ट्रेन रद्द हुई थीं। रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार कुल 27 ट्रेन को अल्प अवधी के लिए दूसरे स्थानों पर रोका गया या रद्द किया गया।

बुधवार को जम्मू से 6 ट्रेन को भेजा गया जिसमें जम्मू कामाख्या, जम्मू संबलपुर, जम्मू बनारस, जम्मू बांद्रा, जम्मू छप्रा शामिल है। बारिश, भूस्खलन और कटाव के चलते रेल सेवा रद्द की गई थी।

उधर कटरा से श्रीनगर के बीच रेल सेवा जारी रही। मौसम साफ होने पर अन्य ट्रेन को गंतव्य तक बहाल किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News