"1 महीने के लिए Home Minister बना दो, नशा जड़ से खत्म कर दूंगा", कैबिनेट मंत्री का बड़ा चैलेंज

Wednesday, Jun 03, 2026-12:17 PM (IST)

जम्मू(रोशनी): जम्मू-कश्मीर के ट्रांसपोर्ट मंत्री सतीश शर्मा ने नशे के बढ़ते कारोबार पर मीडिया से बातचीत करते हुए एक बेहद सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें सिर्फ एक महीने के लिए गृह मंत्री बना दिया जाए तो वह नशे को जड़ से खत्म कर देंगे।

जानकारी के अनुसार मंत्री सतीश शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह कोई 100 दिन का इवेंट नहीं होना चाहिए, बल्कि नशे के खिलाफ परमानेंट और अगले 100 साल तक का प्लान बनना चाहिए ताकि इसे पूरी तरह से समाप्त किया जा सके। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि इलाके में कौन नशा करता है और कौन बेचता है, यह बात सबको मालूम है, लेकिन कोई भी अपनी जिम्मेदारी समझने को तैयार नहीं है।

मंत्री ने कहा कि नशे के कारोबार में चाहे कोई नेता शामिल हो या कोई और व्यक्ति, उसकी खाल उधेड़ देनी चाहिए और किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News