R.S. Pura में बड़ी कार्रवाई, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुल्डोजर Action

Saturday, May 23, 2026-03:21 PM (IST)

आर.एस. पुरा ( मुकेश ) :  नशा तस्करों के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात नशा तस्कर नवजोत सिंह उर्फ बबलू की तीन संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि नवजोत सिंह उर्फ बबलू इंदिरा नगर, मीरां साहिब, आर.एस. पुरा का निवासी था और उसके खिलाफ नशा तस्करी सहित कुल 15 मामले दर्ज थे।

प्रशासन की ओर से पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए आरोपी की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस मौके पर SDM आर.एस. पुरा अनुराधा ठाकुर, SP मुख्यालय अना सिन्हा सहित पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन ने साफ तौर पर कहा कि आने वाले दिनों में भी नशा तस्करों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और समाज को नशे से मुक्त बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News