PM Modi की अपील का असर! लग्जरी गाड़ी छोड़ घोड़ा-गाड़ी पर निकले कैबिनेट मंत्री

Saturday, May 16, 2026-11:45 AM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): कभी जिंदगी में यह सोचा नहीं था बाप दादाओं के टाइम का जमाना फिर से देखने को मिलेगा। जिस तरह ईरान और अमेरिका का युद्ध चल रहा है उसी के चलते तेल की किल्लत को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देशवासियों से अपील की है कि एक साल तक सोना ना खरीदें और तेल का भी कम से कम उपयोग करें। इससे देश की स्थिति सही तरीके से बनी रहेगी।

इसी के चलते जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर गौर किया जा रहा है। आज जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और ट्रांसपोर्ट मंत्री सतीश शर्मा ने अपनी गाड़ियों के काफिले की जगह घोड़ा गाड़ी जिसे हम टांगा भी बोलते हैं, का इस्तेमाल किया है। इसकी एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा घोड़ा गाड़ी पर निकले हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News