Kathua में करोड़ों की अवैध संपत्ति पर चला पीला पंचा, दो मकान और एक गौशाला ध्वस्त

Monday, Jul 20, 2026-03:36 PM (IST)

कठुआ ( लोकेश वर्मा )  :  नशा मुक्त अभियान के तहत कठुआ जिला प्रशासन एवं कठुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तहसील मढीन के सप्राल पैन में कथित रूप से कुख्यात नशा तस्करों के दो मकानों और एक गौशाला को ध्वस्त कर दिया है। यह विशेष अभियान DC कठुआ राजेश शर्मा की अध्यक्षता में चलाया गया। इस दौरान SSP कठुआ मोहिता शर्मा भी मुख्य रूप से मौजूद रहीं, जबकि SDM हीरानगर फुलैल सिंह ने भी कार्रवाई के दौरान उपस्थित रहकर अभियान की निगरानी की।

PunjabKesari

ध्वस्त किए गए निर्माण सरकारी भूमि पर अवैध रूप से किए गए थे। यह कार्रवाई निम्नलिखित व्यक्तियों की संपत्तियों पर की गई है-

1. गुलजार उर्फ दाऊ, पुत्र आशिक अली, निवासी सप्राल पैन, तहसील मढीन जिला कठुआ।
2. फरमान अली, पुत्र आशिक अली, निवासी सप्राल पैन, तहसील मढीन, जिला कठुआ।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध नशा तस्करी सहित अन्य आपराधिक मामलों में कई FIR दर्ज हैं। ध्वस्त की गई अवैध संपत्तियों का अनुमानित बाजार मूल्य करीब ₹3.5 करोड़ बताया गया है।

यह कार्रवाई नशे के खिलाफ सरकार के सख्त अभियान का हिस्सा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े किसी भी व्यक्ति को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने अथवा अपराध की कमाई से अर्जित संपत्ति का लाभ उठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जिला प्रशासन एवं कठुआ पुलिस ने दोहराया कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे तथा नशा तस्करी और मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों में शामिल सभी लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News