एक साल से टूटी पड़ी खेतों तक जाने वाली पुली, किसानों ने दी चेतावनी

Wednesday, May 13, 2026-11:53 AM (IST)

परगवाल(रोहित मिश्रा): पूरा एक साल बीत जाने के बावजूद साहिब बंदगी आश्रम के पास नहर पर किसानों की सुविधा के लिए बनाई गई पुली आज तक दोबारा तैयार नहीं हो पाई। तेज बहाव और पानी के कारण पुली पूरी तरह बह गई थी, जिसके बाद से किसानों को अपने खेतों तक ट्रैक्टर-ट्रॉली और खेती का सामान ले जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों का कहना है कि धान की फसल का समय नजदीक है। खेतों में बीज भिगोने और धान लगाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रास्ता बंद होने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। कई किसानों ने आरोप लगाया कि इरीगेशन डिपार्टमेंट इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस संज्ञान नहीं ले रहा, जिससे ग्रामीणों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पुली का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए ताकि खेती प्रभावित न हो। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि आने वाले दिनों में पुली तैयार नहीं हुई तो वे बड़ा उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी इरीगेशन डिपार्टमेंट और प्रशासन की होगी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इसका सीधा असर किसानों की फसल और आजीविका पर पड़ेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News