Good News : कश्मीर में नया पुल बनने से लोगों को मिली राहत

Monday, Apr 27, 2026-12:52 PM (IST)

बारामूला(रेजवान मीर): स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत देते हुए भारतीय सेना की 19 इन्फैंट्री डिवीजन ने एल.ओ.सी. क्षेत्र के औडूरा इलाके में एक महत्वपूर्ण पुल का निर्माण किया है। इस पुल के बनने से लगभग 5 गांवों को सीधा लाभ मिला है।

जानकारी के अनुसार काफी लंबे समय से पुल बनाने की मांग की जा रही थी जो कि अब जाकर पूरी हो गई है। पुल बनने से क्षेत्र में संपर्क व्यवस्था में काफी सुधार आया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि उचित मार्ग की कमी के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जिसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ता था।

पहले छात्रों को अपने स्कूल तक पहुंचने के लिए लगभग 3 से 5 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था लेकिन अब नए पुल के निर्माण के बाद आवागमन आसान और सुरक्षित हो गया है।

स्थानीय निवासियों ने भारतीय सेना की 19 इन्फैंट्री डिवीजन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आम लोगों के जीवन को आसान बनाने और क्षेत्र में बेहतर संपर्क सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News