Breaking News: जम्मू-कश्मीर में थर-थर कांपी धरती...लोगों में बना दहशत का माहौल
Saturday, Apr 19, 2025-12:43 PM (IST)

कश्मीर ( मीर आफताब ): जम्मू-कश्मीर से अभी-अभी यह खबर सामने आई है कि कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान के ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में 5.9 की तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 19 अप्रैल 2025 को UTC समयानुसार सुबह 6:47 बजे आया, जिसका केंद्र 36.13°N और 71.38°E पर स्थित था। इसकी गहराई 86 किलोमीटर थी। भूकंप के झटके कश्मीर में भी महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल बना।
ये भी पढ़ेंः Breaking: J&K में कुछ दिन बाद फिर बंद हुई ऐतिहासिक Road... यातायात ठप
इस भूकंप के कारण भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो प्रमुख मार्गों को प्रभावित कर सकता है। भूस्खलन के कारण स्थानीय परिवहन और व्यापार पर बुरा असर पड़ेगा।
ये भी पढ़ेंः Breaking: नेशनल हाईवे पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त... उड़े परखच्चे, मची चीख-पुकार
भूस्खलन के प्रभावों और सड़क की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। स्थानीय प्रशासन और सड़कों के रखरखाव विभाग स्थिति का आकलन कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है और उन्हें जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here